झुमरी तिलैया(JHUMARI TILAIYA): रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. कोडरमा से तीन रेल परियोजनाओं का कार्य तेजी से हो रहा है. कोडरमा- हजारीबाग टाउन बरकाकाना को अक्टूबर या फिर नवंबर में पूरा कर लिया जाएगा. रांची से खुलनेवाली ट्रेन बोकारो, गोमो जंक्शन और इसके जगह हजारीबाग टाउन, कोडरमा के रास्ते से चलाने की योजना है. इस खंड पर दबाव कम हो और रांची से कोडरमा के रास्ते में पटना की दूरी 40 किमी कम होगी. कम समय में यात्री गंतब्य तक पहुंचेंगे. फिलहाल झारखंड के धनबाद रेलमंडल के कोडरमा से झरैया तक 17 किमी रेल लाइन बिछकर तैयार है. रेलवे 17 किमी तक पैसेंजर ट्रेन चलाने की योजना पर भी कार्य कर रहा है. वहीं कोडरमा तिलैया राजगीर 64 किमी में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इन पटरियों पर मेमो या मेमू ट्रेन चलाए जाने की योजना है.
क्या है मेमाे ट्रेन
मेमो या मेमू ट्रेन पैसेंजर जैसी ही ट्रेन होगी, लेकिन इसका रंग-रूप मेट्रो ट्रेन जैसा होगा. इन लोकल ट्रेनों में आधुनिक कोच लगाए जाएंगे. यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा खयाल रखा जाएगा. नए कोच में इसके लिए सीसीटीवे कैमरे भी लगाए जाने की योजना है.
रिपोर्ट- अमित कुमार, झुमरी तिलैया
