✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

2025 के 14 जनवरी तक चलेगा सदस्यता अभियान, जानिए भाजपा की कार्यशाला में और क्या हुआ तय

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:14:36 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी नया कार्यक्रम को लेकर मैदान में उतर रही है. इसके लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को ऊर्जान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है. भाजपा की कार्यशाला में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का आह्वान किया गया. इस संबंध में लगभग 400 लोगों की टीम तैयार की गई है.

जानिए सदस्यता को लेकर क्या रखा गया है लक्ष्य

भारतीय जनता पार्टी झारखंड में सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में शुरू करने जा रही है. इसके लिए कार्यक्रम तैयार किया गया है. सदस्यता अभियान का प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद को बनाया गया है. वहीं सदस्यता प्रभारी आंध्र प्रदेश भाजपा की अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी बनी हैं. नगड़ी के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यशाला में सदस्यता अभियान से जुड़े सभी लोगों को आवश्यक निर्देश दिया गया. पार्टी ने तय किया है कि झारखंड में 60 लाख सदस्य बनाए जाएं. यह अभियान 14 जनवरी, 2025 तक चलेगा.

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमें जनता के बीच रहना है. उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए वोट का बिखराव एक बड़ा कारण बताया. प्रत्येक जिले में चार लोगों की एक टीम है. इस तरह प्रत्येक मंडल में भी सदस्यता अभियान के लिए टीम बनाई गई है.

 

Tags:Membership campaignmembership campaignbjp membership campaignjharkhandjharkhand newsjharkhand electionsjharkhand election 2024jharkhand assembly electionjharkhand pollsjharkhand election campaignjharkhand electionbjp campaignbjp jharkhandbihar jharkhandjharkhand resultjharkhand assembly electionsjharkhand politicscongress jharkhandjharkhand mukti morchajharkhand assembly election 2024jharkhand election result 2024jharkhand bjpjharkhand election resultjharkhand news livejharkhand election newsjharkhand resultslatest news jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.