✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नशे की लत ने तोड़ दिया परिवार, बेचा घर का सामान, बच्चों संग बीवी पहुंची थाने, जानिए फिर क्या हुआ

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:21:08 AM

गोड्डा(GODDA):  नशा करना बुरी बात है, ये बात तो हम सब जानते है. सबको पता है, मगर बावजूद इसके आजकल नशा करना एक फैशन सा बनकर रह गया है. ख़ुशी मनाना हो तो नशा, गम में भी नशा, शादी ब्याह, पार्टीज में नशा करना एक प्रचलन बनकर रह गया है. वहीं लोग इसे सामाजिक स्टेटस के रूप में भी देखने लगे हैं. मगर नशे की लत जब हद से गुजर कर घर को ही तबाह करने लगे और पारिवारिक क्लेश का कारण बन जाए, तो उसे छोड़ने में ही भलाई है. मगर गोड्डा के एक हंसते खेलते परिवार को नशे की वजह से अलगाव के कगार पर पहुंच गया है.

पति से तंग आकर बीवी ने नगर थाना में दर्ज कराई शिकायत

जिला मुख्यालय के साकेतपुरी की रहने वाली एक महिला मनीषा गुरुवार की देर शाम नगर थाना अपने दो मासूम बच्चों और अपने माता पिता संग पहुंची. पति पवन कुमार चौधरी के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न के साथ-साथ घर का सामान बेचने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई. मनीषा का कहना है कि वर्ष 2013 में उनकी शादी हुई थी और तभी से वो लगातार मारपीट और मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहे हैं. इतना ही नहीं नशे की लत की वजह से उसके साथ मारपीट भी करते हैं आ रहे हैं. एक बार इन्हीं आरोपों में पवन को जेल भी हुई थी. मगर रसूकदार लोगों के दबाव में आकर फिर समझौता करवा दिया गया. जेल से निकलकर फिर से वही रवैया चल रहा है और आज तो इन्तहा हो गयी जब हम और दोनों बच्चे घर पर नहीं थे तो घर का सारा सामान निकालकर ले गए और शायद बेच भी दिया होगा. कहा अब हम उनके साथ नहीं रहना चाहते तलाक लेकर अपने बच्चों को खुद काबिल बनाएंगी.

यह भी पढ़ें:

CHATRA: गोलीबारी करते हुए अपराधी स्टोन क्रेशर में घुसे, कैश लेकर हुए फरार  

नहीं पढ़ने का भी मनीषा को है मलाल

नगर थाना में शिकायत दर्ज कराने आई मनीषा ने कहा कि मेट्रिक की परीक्षा के बाद ही विवाह करा दिया गया और पति ऐसा मिला कि आगे पढ़ाई भी नहीं करने दिया. कहती हैं जिसका खुद का कोई ठिकाना वो पत्नी और बच्चों की क्या जिम्मेदारी निभाएगा. मगर मनीषा ने कहा कि अलग रहकर खुद के पैरों पर खड़ी होकर बच्चों को शिक्षित करेंगी ताकि मेरी तरह मेरे बच्चे भी अशिक्षित न रह जाएं.

मनीषा के पिता को भी हो रहा पछतावा

मनीषा के पिता अनुज कुमार झा ने कहा कि मैंने जिंदगी की सबसे बड़ी भूल अगर की है तो यही कि अपनी बेटी की शादी एक ऐसे इंसान से करवा दिया जो खुद निकम्मा तो है ही नशे का आदि भी है. अब ऐसे में दोनों को अलग होने में ही भलाई है. जो शख्स अपने पत्नी और बच्चों को घर से निकालकर घर के सामान नशे के लिए बेच सकता है उस शख्स से उम्मीद भी क्या की जा सकती है.

पुलिस ने दर्ज की शिकायत,न्याय का दिलाया भरोसा

मनीषा द्वारा देर रात नगर थाना में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश पाण्डेय को आवेदन देकर कार्यवाई करने की गुहार लगाए जाने के बाद मुकेश पाण्डेय ने कहा कि आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है और अग्रतर कार्यवाई की जायेगी .

रिपोर्ट: अजीत सिंह, गोड्डा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.