✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ में नगरपालिका चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक, दी गई जानकारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 7, 2026, 4:49:48 PM

पाकुड़(PAKUR):नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इसी क्रम में पाकुड़ के रविन्द्र भवन टाउन हॉल में अभ्यर्थियों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार ने की. बैठक में व्यय प्रेक्षक सुनील कुमार, सामान्य प्रेक्षक रंजित लोहरा, परियोजना निदेशक आईटीडीए, सभी निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित विभिन्न वार्डों के अभ्यर्थी उपस्थित रहे.

नियमों की दी गई जानकारी

बैठक को संबोधित करते हुए निर्वाची पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को कैंडिडेट हैंडबुक उपलब्ध करा दी गई है.उन्होंने सभी से उसमें दिए गए नियमों और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने और पालन करने की अपील की उन्होंने कहा कि विद्यालयों में परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए चुनाव प्रचार से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए साथ ही चुनाव खर्च का सही लेखा-जोखा रखना अनिवार्य है, जिसकी नियमित जांच की जाएगी.

सभी अभ्यर्थी समय पर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करें

 इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का ने कहा कि सभी अभ्यर्थी समय पर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करें. उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम से पहले अंतिम जांच की जाएगी और सभी अभ्यर्थियों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए. व्यय प्रेक्षक श्री सुनील कुमार ने अभ्यर्थियों को चुनाव खर्च से संबंधित नियमों की जानकारी दी उन्होंने कहा कि वाहन, प्रचार सामग्री, सभा और अन्य सभी खर्चों का विवरण व्यय रजिस्टर में दर्ज करना होगा. इसके लिए अलग बैंक खाता खोलना अनिवार्य है उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर व्यय विवरण जमा नहीं करने पर कार्रवाई की जा सकती है.सामान्य प्रेक्षक श्री रंजित लोहरा ने कहा कि चुनाव की सफलता प्रशासन, अभ्यर्थियों और जनता के सहयोग से ही संभव है उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को आचार संहिता का पालन करने, प्रचार से पहले अनुमति लेने और मतदान के दिन किसी भी प्रकार के दबाव या प्रलोभन से दूर रहने का निर्देश दिया.

सभी अभ्यर्थी आवंटित चुनाव चिन्ह के अनुसार ही प्रचार करें

बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि नगरपालिका चुनाव नगर परिषद के बेहतर भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है उन्होंने बताया कि यह चुनाव गैरदलीय आधार पर हो रहा है, इसलिए सभी अभ्यर्थी आवंटित चुनाव चिन्ह के अनुसार ही प्रचार करें. उन्होंने जानकारी दी कि नगरपालिका क्षेत्र में कुल 21 वार्ड और 42 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में मतपत्र और मतपेटिका का उपयोग किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आचार संहिता का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने पर कार्रवाई की जाएगी.बैठक के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का प्रेक्षकों और जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया.

रिपोर्ट: विकास कुमार

Tags:pakur news todaypakur today newspakuria news todaysp news pakur todaypakur newsnews todayillegal withdrawal case pakur today newsdc pakur newsbihar news todaymaheshpur news todaytoday newsjamshedpur news todaynews today livebreaking news todayviral news todaylocal news todaynews today hindisp news pakurs p news pakurranchi news todaypakur latest newslatest news todaybokaro news todayeastern railway pakur newssantali news todaypakur live newstoday news live

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.