✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अग्निवीर के विरोध में एनएसयूआई ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, वापस लेने की कर रहे मांग

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:09:42 AM

धनबाद (DHANBAD): अग्निवीर योजना के विरोध में धनबाद जिला एनएसयूआई कमिटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी कि उपस्थिति में हस्ताक्षर सह जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई. इसी कड़ी में मंगलवार को गुरुनानक कॉलेज अध्यक्ष रोहित पाठक के नेतृत्व में गुरु नानक कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आने से पहले दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा कर के आए थे और सत्ता में आने के बाद रोजगार और बहाली प्रक्रिया पर लगभग रोक सी लगा दी गई है. सेना में जो हर साल 60 हजार लोगों को बहाली होती थी, उसे खत्म कर अब  अग्निपथ योजना लाई गई है. इसमें युवाओं को रोजगार के नाम पर बस 4 साल के लिए रोजगार देकर ठगने का काम किया जा रहा है. युवाओं की आवाज को शक्ति देने के लिए तथा देश की सुरक्षा से इस प्रकार से खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस पार्टी युवाओं के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. इसी कड़ी में आज गुरुनानक कॉलेज में गांधीवादी तरीका से विरोध करने की प्रेरणा के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. तथा इस इस योजना के दुष्परिणामों को युवाओं के बीच साझा किया गया.

जानिए स्किम पर बुद्धिजीवी का बयान

मौके पर जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी ने कहा "चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर बैठा हुआ है. और चीन की नीति हमेशा से विस्तार की ही रही है, सेना के ढांचे से इस प्रकार का खिलवाड़ युद्ध में बहुत ही घातक परिणाम दे सकते है. मौके पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष "वागीश सिंह ने कहा सरकार ने दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष का वादा किया था और आज स्थितियां है कि रोजगार तो नदारद है और जो रोजगार है उसे भी 16 साल से घटाकर 4 साल कर दिया गया. गुरु नानक कॉलेज अध्यक्ष रोहित पाठक ने कहा कि "अग्निपथ योजना ना तो युवाओं के लिए ही लाभकारी है ना सेना के लिए, ना देश के लिए फिर इस योजना को जबरदस्ती युवाओं पर थोपना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है, इसे तत्काल वापस लिया जाए. पीके राय अध्यक्ष राज रंजन सिंह ने कहा "लाल बहादुर शास्त्री ने देश की उन्नति का नारा दिया था 'जय जवान जय किसान' आज किसान और जवान दोनों ही सरकार की तानाशाही रवैया से त्रस्त हैं. और दोनों ही त्राहिमाम कर रहे हैं.

मौके पर उपस्थित लोग

मौके पर मुख्य रूप से एनएसयूआई धनबाद जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी, विश्वविद्यालय अध्यक्ष वागीश सिंह, गुरु नानक कॉलेज अध्यक्ष रोहित पाठक, पी के रॉय कॉलेज अध्यक्ष राज रंजन सिंह ,उपाध्यक्ष आयुष कुमार,रौशन कुमार,महासचिव रंजीत कुमार,अंकित,यश सचिव संदीप बनर्जी, अमित,कृष्णा,अभिषेक,आयुष,अमित,विकास कुमार, आशीष कुमार ,धीरज कुमार, सूरज कुमार और एनएसयूआई के छात्र  उपस्थित थे.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.