✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 मन का मिलन पखवाड़े में वादी -प्रतिवादी दोनों को हो रहा लाभ ,14 तक चलेगा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:14:18 PM

 धनबाद(DHANBAD) | झालसा के तत्वाधान  में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार  राम शर्मा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मन का मिलन पखवाड़ा में बुधवार को 15 आवेदन प्राप्त हुए.  इसकी जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा निताशा बारला ने बताया कि मन का मिलन पखवाड़ा में प्राप्त सभी आवेदनों को प्राप्त  कर मध्यस्था के लिए मीडिएटर के पास भेजा गया, वहीं एक दंपत्ति के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में मध्यस्था कर उनके वाद का निपटारा कर दिया गया. उन्होंने कहा इसके माध्यम से मध्यस्थता केंद्र में वादी और प्रतिवादी पक्षों को एक सौहार्दपूर्ण वातावरण मुहैया कराकर दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता के आधार पर त्वरित न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान किया जाता है. 

समय और धन दोनो की हो रही बचत 

 इससे वादी और प्रतिवादी दोनों ही पक्षों का समय और धन की बचत एवं आपसी संबंध मैत्रीपूर्ण बना रहता है.  इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है.  जिले के सभी प्रखंडों में स्थित विधिक सहायता केंद्रों पर कार्यरत पैरा वैधानिक स्वयंसेवकों के द्वारा डोर टू डोर एवं डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से सुदूर ग्रामीण इलाकों में आम जनता तक मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. मन का मिलन पखवाड़ा 14 जून 2023 तक चलेगा. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadmankamilankaryakrmDALSA14june

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.