☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों की बुलाई गई बैठक, जानिए क्या होगा बैठक का एजेंडा

भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों की बुलाई गई बैठक, जानिए क्या होगा बैठक का एजेंडा

रांची - झारखंड बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई है. हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा के जो विधायक जीते हैं, उनकी बैठक प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है. बाबूलाल मरांडी बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

विधायक दल की बैठक का मुख्य एजेंडा जान लीजिए

भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार यानी 8 दिसंबर की शाम 7 बजे होगी. यह बैठक रांची के प्रदेश मुख्यालय में बुलाई गई है. इस बैठक में हाल के चुनाव में जीते हुए सभी विधायक हिस्सा लेंगे. उल्लेखनीय है कि 9 दिसंबर से झारखंड विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है. षष्टम् विधानसभा का यह पहला सत्र बहुत महत्वपूर्ण है. इसमें सभी नए विधायक शपथ लेंगे.

विधायक दल की बैठक में क्या नेता चुना जाएगा,जानिए अंदर की बात

झारखंड विधानसभा के पहले सत्र को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे.बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने का फिलहाल कोई संकेत नहीं है.सदन में पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी.सभी विधायकों को बैठक में आने का निर्देश दिया गया है.

Published at:07 Dec 2024 01:03 PM (IST)
Tags:Jharkhand newsJharkhand bjpPolitical newsPoliticalMeeting of newly elected MLAs of BJPBabulal marandiBjp State President Babulal MarandiJharkhand Bjp meeting
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.