✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजकीय श्रावणी मेला 2024 के आयोजन को लेकर हुई बैठक, मेला के सफल आयोजन को लेकर डीसी ने दिए कई निर्देश

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:20:14 AM

दुमका(DUMKA): जिला प्रशासन बासुकीनाथ में लगने वाले राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2024 की तैयारी में जुट गई है. समाहरणालय सभागार में डीसी ए दोड्डे की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2024 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गयी.

बैठक में डीसी ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला 2024 के दौरान बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हों इसे ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपने स्तर से की जाने वाली तैयारियां प्रारंभ कर दें. सभी तैयारियां मेला प्रारंभ होने से पूर्व निश्चित रूप से पूर्ण कर लें. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए जाने वाले आवासन केंद्र में पानी के साथ शौचालय की व्यवस्था निश्चित रूप से रहे इसे सुनिश्चित करें. साथ ही मेला अवधि में सभी आवासन केंद्र में स्वच्छता का स्तर बेहतर रहे एवं शौचालय स्वच्छ रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाए.

उन्होंने निर्देश दिया कि शिवगंगा की सफाई मेला प्रारंभ होने से पूर्व बेहतर ढंग से कर ली जाए ताकि शिवगंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभूति हो. कहा कि मेला से पूर्व शिवगंगा के पानी को खाली करके साफ सफाई की जाय. उपायुक्त ने कहा कि संपूर्ण मेला अवधि के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाय.सफाई हेतु टीम की संख्या बढ़ाई जाए.24×7 सफाई कर्मी की प्रतिनियुक्ति मेला क्षेत्र में की जाय. कहा कि मंदिर परिसर के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई बेहतर ढंग से हो इसे सुनिश्चित करें. मंदिर परिसर में अग्निशमन दस्ता की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.

उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान मेला क्षेत्र में जितने भी दुकान लगाए जाएंगे सभी दुकानों को नगर पंचायत कार्यालय से पंजीकरण कराना होगा.कहा कि सभी रुट लाइन एवं मंदिर पहुँच पथ पर पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था की जाय. इस संबंध में उन्होंने एनएच के अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट लगाने का निदेश दिया है. निदेश दिया कि सभी बिजली के तारों की जांच कर ली जाय एवं आवश्यक हो तो तारों के बदलने का कार्य मेला प्रारंभ होने से पूर्व कर ली जाय. कहा कि मंदिर परिसर के सभी बिजली के तारों की वायरिंग भी कर लें. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस, डॉक्टर एवं जरूरी दवाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें.

उपायुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र में बनाये जाने वाले वाहन पार्किंग हेतु दर निर्धारित करते हुए व्यापक प्रचार प्रसार की जाय साथ ही निजी वाहन पार्किंग द्वारा भी निर्धारित दर ही श्रद्धालुओं से लिया जाय. कहा कि इस संबंध में आवश्यक निर्देश वाहन पार्किंग संचालक को दे दिया जाय. कहा कि कोई भी व्यक्ति वाहन पार्किंग के नाम पर मनमाने ढंग से श्रद्धालुओं से पैसे की वसूली नहीं करेंगे इसे सुनिश्चित किया जाय.उन्होंने कहा कि निजी वाहन पार्किंग संचालक को मेला के दौरान वाहन पार्किंग संचालन करने के लिये नगर पंचायत बासुकीनाथ को कर देना होगा. उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखने तथा असामाजिक तत्वों के हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे का अधिष्ठापन किया जाय.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:baba baidyanath dhambaba dham mandirbaba basukinath dhamshravani mela deogharbaba dhamshravani melashravani mela 2023baba dham deogharshravani mela 2024baba dham yatradeoghar shravani melababa dham 2023shravani mela 2022shravani mela 2020shravani mela 2022 baba basukinath dhamdeoghar baba dham 2023deoghar shravani mela 2022deoghar shravani mela 2024deoghar shravani mela 2023shravani mela 2023 deogharbaba dham yatra 2023DumkaDumka NewsDumka Ka Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.