✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मिलिए नन्हे पत्रकार से, जिसकी रिपोर्टिंग ने दिखाया स्कूल की बिगड़ी व्यवस्था का सच  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:25:40 PM

गोड्डा(GODDA): झारखंड के सरकारी स्कूल की हालत किसी से छिपी नहीं है. ना शिक्षक समय पर क्लास लेते हैं और ना बच्चे ही क्लास करने जाते हैं. मगर, इसकी सच्चाई बहुत कम ही कोई दिखा पाता है. ऐसे में सच दिखाने का जिम्मा एक नन्हे पत्रकार ने उठाया. इस नन्हे पत्रकार ने अपनी लकड़ी की माइक उठाई और अपने साथी कैमरामैन के साथ चल दिया सच्चाई दिखाने.

नन्हे पत्रकार ने दिखाया सच

नन्हे पत्रकार ने दिखाया कि कैसे स्कूल खुला है पर, वहां पढ़ाने वाला कोई नहीं है. उसने बाकी बच्चों से भी पूछा कि आप स्कूल में क्यों नहीं पढ़ने आते हैं. तो बच्चे ने जवाब दिया कि क्योंकि कोई पढ़ाता नहीं है. इसके बाद इस नन्हे पत्रकार ने स्कूल के शौचालय की हालत दिखाई. इसकी हालत बदतर थी. इसके साथ ही नन्हे पत्रकार ने स्कूल में पेयजल की समस्या, स्कूल की चरमराती बिल्डिंग से भी अवगत कराया. इस रिपोर्टिंग में नन्हें पत्रकार ने सरकार से इन सब समस्याओं का जवाब मांगा है. जब से इस नन्हे पत्रकार का वीडियो सामने आया है, यह खूब वायरल हो रहा है.

बच्चे को मास्टर दे रहे धमकी

यह वीडियो गोड्डा जिले के महगामा का है और वीडियो में दिख रहे नन्हे पत्रकार का नाम सरफराज है. जब इस बच्चे से बात की गई तो उसने कहा कि स्कूल की ऐसी हालत में कोई नहीं पढ़ सकता. इसलिए उसने वीडियो बनाई ताकि सरकार इसे ठीक करें. इसके साथ ही नन्हे पत्रकार ने बताया कि वीडियो बनाने के बाद स्कूल के मास्टर ने उसके घर जाकर उसकी मां को धमकाया है. मास्टर ने उसकी मां को धमकाते हुए कहा कि अपने बच्चे को संभाल लो, नहीं तो थाने में कंप्लेन कर दूंगा.        

   

     

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.