✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपडेट : झारखंड में मेडिकल शिक्षा को मिलेगा बूस्ट, MBBS-PG सीटें बढ़ाने की बड़ी तैयारी, RIMS में 250 सीटों का प्रस्ताव

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 22, 2026, 2:10:40 PM

रांची (RANCHI): झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ साथ शिक्षा पर भी खासा ध्यान दिया जा रहा है. ऐसे में राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है. साथ ही साथ मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट (MBBS) और पोस्टग्रेजुएट (MD/MS) सीटों को बढ़ाने का प्रस्ताव नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) को भेजा गया है. इस पहल का उद्देश्य राज्य में डॉक्टरों की कमी को दूर करना और मेडिकल एजुकेशन का दायरा बढ़ाना है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें 100 से बढ़ाकर 150 करने की योजना है. वहीं दुमका, हजारीबाग और धनबाद के मेडिकल कॉलेजों में भी 100 से बढ़ाकर 150 सीटें करने का प्रस्ताव भेजा गया है.

राजधानी रांची के रिम्स में MBBS सीटों को 180 से बढ़ाकर 250 करने की योजना बनाई गई है, जो राज्य के लिए एक बड़ी पहल मानी जा रही है.

पोस्टग्रेजुएट सीटों में भी बढ़ोतरी की दिशा में कदम उठाया गया है. जमशेदपुर में PG सीटें 45 से बढ़कर 51 हो चुकी हैं. वहीं धनबाद में 9 सीटों के मुकाबले अब 19 सीटें कर दी गई हैं और आगे 25 सीटों का प्रस्ताव भी भेजा गया है.

इसके अलावा राज्य के नए मेडिकल कॉलेजों में PG कोर्स शुरू करने की तैयारी चल रही है. दुमका में 21, हजारीबाग में 30 और पलामू में 21 PG सीटों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. मंजूरी मिलने के बाद इन संस्थानों में भी उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा शुरू हो सकेगी.

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि सीटों में वृद्धि से न केवल मेडिकल शिक्षा को मजबूती मिलेगी, बल्कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी भी दूर होगी. इससे राज्य के लोगों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.

Tags:rimsrims 2rims medical collegerims medical seatmedical collage jharkhandrims MBBS seatsrims PG seatsRIMSdr irfan ansaririms ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.