✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में पड़ा रेड, लड़कियों के कपड़े के साथ क्या करते थे छात्र! चिल्लाने लगी लड़कियां

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:24:24 PM

पलामू(PALAMU): पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के ब्यॉज एंड गर्ल्स हॉस्टल में 19 जनवरी की देर रात सदर एसडीएम आईएएस सुलोचना मीरा के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस छापेमारी में ब्वॉयज हॉस्टल से काफी संख्या में शराब की खाली व भरी हुई बोतल और गांजा सहित लड़कियों के कपड़े बरामद किए गए. दूसरी तरफ, गर्ल्स हॉस्टल में बिना अनुमति के छापेमारी करने को लेकर छात्राएं भड़की हुई हैं. छात्राएं सवाल उठा रही है कि आखिर गर्ल्स हॉस्टल में बिना अनुमति के छापेमारी कैसे हो सकती है. इतना ही नहीं, लड़कियों का आरोप है कि उनका वीडियो भी बनाया गया है.

वहीं, हॉस्टल में हुई अचानक इस छापेमारी के कारण आक्रोशित छात्रों ने केंपस के अंदर ही छापेमारी करने आई टीम को बंधक भी बना लिया. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. हॉस्टल के छात्र छापेमारी के विरोध में लगातार हंगामा कर रहे हैं. उनका कहना है कि रात नौ बजे के बाद कैंपस में आने के लिए वार्डन की लिखित अनुमति चाहिए होती है. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. गनप्वाइंट पर छापेमारी की गई है.

वहीं, इस मामले में एसडीएम का कहना कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि हॉस्टल में आपत्तिजनक वस्तुओं का उपयोग किया जा रहा है. सीनियर स्टूडेंट्स हमेशा जूनियर स्टूडेंट्स के साथ मारपीट करते रहते हैं. सूचना का प्रारंभिक सत्यापन के बाद ही छापेमारी की गई. ब्वायज हॉस्टल से गांजा और शराब के साथ लड़कियों के वस्त्र आदि बरामद हुए हैं. उन्होंने बताया कि काफी संख्या में शराब की खाली बोतलें बरामद हुई हैं. कुछ बोतल शराब से भरे हुए भी मिले हैं. विरोध के कारण ब्वायज हॉस्टल के केवल 15 कमरे की ही जांच की जा सकी है. छात्राओं के असहयोग के कारण गर्ल्स हॉस्टल में छापामारी नहीं की जा सकी है. साथ ही शराब, गांजा आदि बरामद होने के कारण नारकोटिक्स विभाग को आगे की जांच सौंप दी गई है.   

दरअसल, रविवार की देर रात मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के पोखराहा स्थित हॉस्टल में छापेमारी की गई थी. इस छापेमारी में शराब की बोतले, गांजा समेत कई सामान बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि 15 कमरों की तलाशी ली गई है. इस छापेमारी से छात्र आक्रोशित हो गए थे. ऐसे में छात्रों के एक गुट ने टीम को बंधक बना लिया था.

हालांकि, बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के बातचीत के बाद सभी को जाने दिया गया. इस मामले की पुष्टि एसडीएम ने करते हुए कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद से यह पहली छापेमारी है. इस कॉलेज में 250 से अधिक छात्र-छात्राएं एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटपलामूपलामू न्यूजमेदिनीराय मेडिकल कॉलेजमेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्टलरेडछापेमारीहॉस्टल में पड़ा रेडसदर एसडीएम आईएएस सुलोचना मीराJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdatePalamuPalamu NewsMedinirai Medical CollegeMedinirai Medical College Hostelraidraid in hostelSadar SDM IAS Sulochana Meera

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.