✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, आदेश जारी

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:15:04 PM

रांची(RANCHI): गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची शहर के सभी बूचड़खाने , मांस-मछली की दुकानें बंद रहेगी. इसे लेकर रांची नगर निगम ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि, 26 जनवरी को मांस-मछली व वधशाला की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेगी. किसी तरह की भी खरीद-बिक्री नहीं की जाएगी. यदि कोई भी दुकानें उस दिन खुली रही या फिर आदेश का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि, गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में होने वाला है. ऐसे में नगर निगम समारोह की तैयारियों में जुटा हुआ है. नगर निगम ने शहर के सभी चौक-चौराहों की सफाई का आदेश भी दिया है. इसके अलावा 24 जनवरी शुक्रवार से ही मोरहाबादी मैदान में लगने वाले सभी ठेले, खोमचे आदि को बंद रखने का आदेश दिया गया है.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटगणतंत्र दिवस26 जनवरीगणतंत्र दिवस समारोहरांचीरांची न्यूजमोरहाबादीभूचड़खानेरांची नगर निगमJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateRepublic Day26 JanuaryRepublic Day CelebrationRanchiRanchi NewsMorhabadiLandscapingRanchi Municipal Corporation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.