✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मेयर ने खोला पुलिस के खिलाफ मोर्चा, कहा- जमीन दलाल, अपराधियों और भू-माफियाओं के चंगुल में है पलामू

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 1, 2026, 1:48:59 PM

पलामू (PALAMU): शहर में बढ़ते अपराध और हालिया सनसनीखेज हत्याकांड ने आम लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है. इसी को लेकर मेदिनीनगर की महापौर अरुणा शंकर ने जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए सख्त रुख अपनाया है. रेड़मा निवासी विनीत तिवारी की बेरहमी से हत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. जानकारी के अनुसार, शनिवार रात समदा अहरा क्षेत्र से उनका अपहरण किया गया और अगले दिन जोरकट इलाके में उनका शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ. इस घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं.

महापौर अरुणा शंकर ने इस घटना को बेहद अमानवीय बताते हुए कहा कि पलामू में अपराध अपने चरम पर है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिले में भू-माफिया और अपराधियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, जो प्रशासन की निष्क्रियता का लाभ उठा रहे हैं. पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने पुलिस से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए. 

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगी, तो जनता का भरोसा प्रशासन से उठ जाएगा. मेदिनीनगर की प्रथम नागरिक के तौर पर अरुणा शंकर ने साफ कहा कि शहर की सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और वह पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेंगी.

Tags:palamupalamu newspalamu mayorpalamu mayor aruna shankarMayor Launches Campaign Against palamu Policepalamu policelatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.