✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयला कारोबारी मुकेश सिंह के आवास पर गोलीबारी मामले में मयंक सिंह गिरोह ने ली  जिम्मेदारी, देखिए फेसबुक पोस्ट कर क्या लिखा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:58:26 PM

लातेहार - लातेहार जिले में अपराधी हो या फिर नक्सली संगठन,खुलकर हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. कहीं निर्माण कंपनी की साइट पर गोलीबारी की जा रही है या उनके वाहनों को फूंका जा रहा है तो कहीं ठेकेदार या व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है.ताजा मामला एक कोयला व्यवसायी के घर पर हुई गोलीबारी का है. बालूमाथ के कोयला कारोबारी मुकेश सिंह के आवास पर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी कुख्यात मयंक सिंह गिरोह ने ली है. फेसबुक पर उसने इस संबंध में जानकारी दी है.

कोयला व्यवसाय के आवास पर बमबारी की घटना के बारे में जानिए विस्तार से

लातेहार जिले के कोयला व्यवसायी मुकेश सिंह के आवास पर गोलीबारी की गई है. दहशत फैलाने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया गया है. मयंक सिंह ने फेसबुक में लिखा है कि इस घटना को उसके लोगों ने अंजाम दिया है. दूसरी बार गोलीबारी कर चेताया गया है.अगली बार छोड़ेंगे नहीं. कुछ फिल्मी अंदाज में मयंक सिंह ने यह पोस्ट फेसबुक पर डाला है. मयंक सिंह ने अपने धमकी भरे पोस्ट में कहा है कि मैनेज कर लो नहीं तो भयानक परिणाम होगा.

मुकेश सिंह कोयला व्यवसायी भी है और भाजपा से ताल्लुक रखते हैं. बीती रात मुकेश सिंह की आवास पर गोलीबारी की गई थी. मुकेश सिंह का आवास एसडीपीओ कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है.पुलिस ने तीन खोखा और दो जिंदा कारतूस भी घटनास्थल से बरामद किया था.
उधर पुलिस का कहना है कि मयंक सिंह जीरो के लोगों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Tags:Jharkhand newsMayank Singh gangCoal trader mukesh singhCrime newsfiring incident at coal trader Mukesh Singh's resideneLatehar policeLatehar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.