✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा को हथियार सप्लाई करने वाला मयंक गिरफ्तार, पत्नी रिया सिन्हा कर रही गिरोह का संचालन

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:09:33 AM

पलामू (PALAMU) : कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा गिरोह के खिलाफ पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल सोमवार को सुजीत सिन्हा गिरोह के एक गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 8 पिस्टल, 16 जिंदा गोली और 4 मिस फायर गोली बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार राम उर्फ मयंक वर्मा बताया जा रहा है. जो पलामू का रहने वाला बताया जा रहा है.

पलामू एसपी ने दी जानकारी

इस मामले में पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी इसी सूचना के आलोक में पलामू पुलिस ने एक एसआईटी टीम का गठन किया था. एसआईटी ने सूचना के आधार पर रेहला थाना क्षेत्र में एक यात्री बस को रोका जो गढ़वा से डालटनगंज की ओर जा रहा था. लेकिन बस रुकते ही एक यात्री बागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने दौड़ कर उसे पकड़ा. उसके बाद पूछताछ करने पर मालूम चला कि गिरफ्तार अपराधी सुजीत सिन्हा और उसकी पत्नी रिया सिन्हा गिरोह के लिए काम करता है और सभी पिस्टल को रांची सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को देने जा रहा था. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी मनीष राम के पास से 8 सेमी आटोमेटिक पिस्टल के साथ 16 जिंदा कारतूस और 4 मिस फायर गोली बरामद किया है. वही इस गिरोह में संलिप्त और भी अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.    

हथियार मुहैया करवाता था मंयक वर्मा

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी मयंक वर्मा ही सुजीत सिन्हा गिरोह को हथियार मुहैया करवाता है. मयंक को कुछ महीने पहले ही रांची में एटीएस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. लेकिन जेल से निकलने के बाद वह वापस से सुजीत सिन्हा के लिए काम करने लगा है. फिलहाल पुलिस उस से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

रिया सिन्हा संभाल रही गैंग की कमान

बताते चले कि कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा इस वक्त झारखंड के खूंटी जेल में बंद है. सुजीत सिन्हा के जेल जाने के बाद से ही उसकी पत्नी रिया सिन्हा गैंग की कमान संभाल रही है. जानकारों का कहना है कि रिया सिन्हा ने नए सिरे से गैंग को खड़ा करना चाहती है. हाल के दिनों में पलामू पुलिस ने सुजीत सिन्हा के भाई अरूण सिन्हा को भी गिरफ्तार किया था.

रिपोर्ट. अमित कुमार 

Tags:Mayank arrested for supplying arms to infamous don Sujit Sinhawife Riya Sinha is running the gangपलामू न्यूजपलामू पुलिसकुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.