✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में आज से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू, परीक्षा केंद्रों से 500 गज की परिधि में धारा144 लागू  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:30:04 AM

देवघर(DEOGHAR): JAC द्वारा आज से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा ली जा रही है.दो पालियों में आज से 26 फरवरी तक परीक्षा आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली में मैट्रिक की परीक्षा सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक जबकि दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा 2 बजे से शाम 5.15 तक आयोजित होगी. कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर देवघर जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई है.

61 परीक्षा केंद्रों पर 31 हज़ार 524 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा के लिए देवघर जिला में 61 परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहां मैट्रिक में 17 हज़ार 861 और इंटर में 13 हज़ार 663 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है,परीक्षा केंद्र की 500 गज की परिधि में धारा 144 लागू कर दिया गया है जो आगामी 26 तारीख तक जारी रहेगा. इस दरमियान कोई भी व्यक्ति घातक हथियार एवं आग्नेयास्त्र लेकर नही चलेंगे. धारा 144 लगे क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नही किया जाएगा.

परीक्षा केंद्र के पास फ़ोटो स्टेट और आधार कार्ड बनाने की दुकान को बंद रखा जाएगा

परीक्षा केंद्र के पास फ़ोटो स्टेट और आधार कार्ड बनाने की दुकान को बंद रखा जाएगा. धारा 144 शव यात्रा, अस्पताल, धार्मिक स्थल, शैक्षणिक संस्थान, परीक्षा केंद्र, पदाधिकारी, दंडाधिकारी, केंद कर्मी और कर्मचारियों पर नहीं लागू होगा. जिला प्रशासन की तरफ से कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी तो की गई है. अब देखना होगा कि आगे के दिनों में प्रशासन की तैयारी कितना कारगर साबित होती है.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:Matriculation and Intermediate examinationsMatriculation examinations startMatriculation and IntermediateMatriculation and Intermediate examinations startMatriculation and Intermediate examinations start in JharkhandJharkhandMatriculation exam in jharkhandIntermediate examinations start in Jharkhandadministration made special preparations for the examinationssection 144 imposed withinjharkhand council boaardjacdeoghar newsdeoghar news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.