✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: बीच सड़क चलती गैस टैंकर में लगी भीषण आग, NH-32 पर आवाग्मन बंद

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 12:42:34 PM

 बोकारो(BOKARO): जिले से आज सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित गवाई पुल के बीच एक गैस टैंकर में अचानक आग लग गई. आग लगते ही लोगों के बीच डर का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे. बताते चले की 16 चक्का गैस टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर गवाई पुल के बीच पलट गया.

टैंकर के पलटते ही उसमें आग लग गई और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं. धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के गांवों में भी भय का माहौल बन गया. वही लोगों को डर लगने लगा की अगर आग लगने से टैंकर में विस्फोट हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता हैय

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा के मद्देनजर एनएच-32 पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रोक दी. सड़क बंद होने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस ने एहतियात के तौर पर गवाई पुल से करीब आधा किलोमीटर पहले ही लोगों और गाड़ियों को रोक दिया, ताकि कोई भी व्यक्ति खतरे की जद में न आए.

स्थानीय लोगों के बीच सबसे ज्यादा चिंता इस बात को लेकर रही कि गैस टैंकर में ब्लास्ट होने की स्थिति में गवाई पुल और उसके आसपास स्थित कई घर इसकी चपेट में आ सकते थे. हालांकि शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आग लगने के बाद टैंकर से गैस काफी मात्रा में बाहर निकल गई, जिससे बड़े विस्फोट का खतरा कुछ हद तक कम हो गया.

फिलहाल दमकल विभाग की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी हुई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के पास न जाएं, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

Tags:Bokaro Gas Tanker Fire NewsBokaro newsBokaro NH32 AccidentGas Tanker Catches Fire in BokaroJharkhand Tanker Fire Breaking NewsBokaro Pindrajora Accident NewsGas Tanker Blast Fear BokaroBokaro accdent newsBokaro news update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.