✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर:जमशेदपुर में एक चिप्स गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुसकान

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 11, 2026, 5:50:26 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): शहर के  हाता रोड पर कृष्णा ढाबा के पास दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चिप्स और कुरकुरे के एक गोदाम में भीषण आग लग गई. सौरभ इंटरप्राइजेज नामक इस गोदाम में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. आग लगते ही गोदाम से घना धुआं उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशामक वाहन मौके पर पहुंच कर आग पर काबु पाने की कोशिश कर रही है.  

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश में जूटी है, गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामान होने के वजह से आग तेजी से फैलती गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात पर नजर बनाए रखी. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जुट गए. गोदाम रिहायशी इलाके के बीच स्थित है, ऐसे में आग अगर फैलती तो आसपास के घरों को भी चपेट में ले सकती थी. आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को गोदाम का गेट और छत काटकर अंदर प्रवेश करना पड़ा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट- रोहित

 

 

Tags:Jamshedpur Fire NewsWarehouse Fire JamshedpurSundernagar Fire IncidentChips Warehouse FireShort Circuit Fire NewsFire Brigade ActionEmergency Fire ResponseFire UpdateLatest News TodayFire truckFire truck engaged in extinguishing the fire.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.