☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह के फुलवारघाटी घाटी में ऑटो और बोलेरो में जबरदस्त टक्कर, एक महिला समेत दो की मौत

गिरिडीह के फुलवारघाटी घाटी में ऑटो और बोलेरो में जबरदस्त टक्कर, एक महिला समेत दो की मौत


गिरिडीह ( GIRIDIH) -   गिरिडीह के धनवार प्रखंड और घोड्थम्भा ओपी के डोरंडा-गावां मेन रोड के फुलवारघाटी में ऑटो और बोलेरो के बीच शनिवार दोपहर जबरदस्त टक्कर हुई. जिसमे दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है. जिसका इलाज किया जा रहा है. 
जानकारी के अनुसार,  बिहार के नवादा जिला के अकबरपुर से शुक्रवार देर शाम को झारखण्ड धाम पूजा करने दर्जन भर ऑटो और ट्रेक्टर से कई  और वाहनों से लोग पहुंचे थे. जबकि दूसरे दिन शनिवार की सुबह सभी पूजा कर अपने-अपने घर के लिए लौट रहे थे. इसी क्रम में धनवार और  तीसरी सीमा के घोड्थम्भा ओपी क्षेत्र के फुलवार घाटी चढ़ने के क्रम में एक भक्तों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित हो कर पीछे की ओर लुढ़कने लगा और पीछे से आ रहे बोलेरो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया. बोलरो से टक्कर होते ही ऑटो पलटा और उसमें सवार लगभग छह-सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इस दर्दनाक घटना में 55 वर्षीय कुलदीप कुशवाहा की मौत हो गई. मृतक नवादा के साहपुर गांव के रहने वाले थे. तो एक महिला 70 सबिया देवी का ईलाज के दौरान मौत हुआ. जबकि 45 वर्षीय अनिसिया देवी गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है. फिलहाल, वो खतरे से बाहर बताई जा रही है. कई और घायलों का इलाज भी किया जा रहा है. इधर जानकारी मिलने के बाद घोड्थम्भा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है. जबकि बोलेरो पर सवार सभी लोग बोलेरो को घटना स्थल पर ही छोड़कर भाग गए. पुलिस बोलेरो को जप्त कर जाँच में जुट गई है.

रिपोर्ट - दिनेश कुमार, गिरिडीह 

Published at: 10 Sep 2022 06:09 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.