✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

17 साल बाद खत्म होगी मारवाड़ी कॉलेज की ऑटोनॉमी, अब रांची यूनिवर्सिटी के तहत चलेगी पढ़ाई और परीक्षा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 20, 2026, 10:12:39 AM

रांची (RANCHI): रांची के प्रतिष्ठित मारवाड़ी कॉलेज रांची में शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. कॉलेज अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ऑटोनॉमस (स्वायत्त) प्रणाली से बाहर हो जाएगा. करीब 17 वर्षों तक स्वतंत्र शैक्षणिक ढांचे के तहत संचालित होने के बाद अब कॉलेज दोबारा रांची यूनिवर्सिटी की पारंपरिक व्यवस्था के अनुसार काम करेगा. इस फैसले का असर कॉलेज में पढ़ने वाले 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है.

ऑटोनॉमी समाप्त होने के बाद अब कॉलेज की परीक्षा, रिजल्ट, सिलेबस, मूल्यांकन प्रक्रिया और अकादमिक कैलेंडर का नियंत्रण पूरी तरह रांची यूनिवर्सिटी के अधीन होगा. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के बीच शैक्षणिक सत्र में देरी और परीक्षा परिणाम प्रभावित होने को लेकर चिंता बढ़ गई है. लंबे समय से रांची यूनिवर्सिटी की परीक्षा प्रक्रिया और रिजल्ट जारी होने में विलंब को लेकर सवाल उठते रहे हैं.

मारवाड़ी कॉलेज को वर्ष 2009 में यूजीसी द्वारा ऑटोनॉमस स्टेटस दिया गया था. इसके बाद कॉलेज ने अपनी अलग परीक्षा प्रणाली तैयार की थी और समय के अनुसार सिलेबस में बदलाव करते हुए कई प्रोफेशनल और जॉब ओरिएंटेड कोर्स शुरू किए थे. समय पर परीक्षा और रिजल्ट जारी करने के कारण कॉलेज ने राज्य में एक अलग शैक्षणिक पहचान बनाई थी.

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कॉलेज की स्वायत्तता समाप्त हो रही है. इससे पहले वर्ष 2021 में भी ऑटोनॉमी खत्म हुई थी, जिसका असर कॉलेज के शैक्षणिक सत्र पर पड़ा था. उस दौरान परीक्षा और रिजल्ट प्रक्रिया रांची यूनिवर्सिटी के अधीन आने के बाद सत्र में देरी की समस्या सामने आई थी. बाद में दोबारा ऑटोनॉमी मिलने पर कॉलेज प्रबंधन ने शैक्षणिक कैलेंडर को नियमित करने और समय पर परीक्षा कराने पर विशेष ध्यान दिया था. अब एक बार फिर ऑटोनॉमी समाप्त होने से छात्रों के बीच भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है. खासकर समय पर रिजल्ट, परीक्षा और नए सत्र की शुरुआत को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Tags:Marwari College's AutonomyRanchi UniversityMarwari College's Autonomy to End After 17 YearsMarwari College Ranchiranchi collegeRanchi University newslatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.