✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:05:10 PM

हजारीबाग (HAZARIBAGH) : झारखंड के हजारीबाग से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां एक विवाहित महिला ने शनिवार की देर रात फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है. मृतका की पहचान मनीषा कुमारी के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगया आरोप

घटना हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरहद गांव का है. परिजनों का कहना है कि उनके पति और ससुर लगातार दहेज की मांग कर रहे थे. दहेज नहीं मिलने कारण उन्होंने हत्या कर दी. मृतका की मौत के बाद मृतका के परिजन ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे है. इस संबंध में मृतका के परिजन मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. जिसमें कहा गया है कि पति डबलू गोप, ससुर प्रसादी गोप एवं अन्य सदस्यों ने उनकी बेटी को फांसी के फंदे से लटकाकर मार डाला है.

पुलिस मृतका के पति से कर रही पूछताछ

इस मामले में पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच करते हुए मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मुफस्सिल थाना की पुलिस का कहना है कि दो सितंबर की शाम पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था. जिसमें पति ने महिला को थप्पड़ मार दिया था. इस बात से नाराज होकर महिला ने खुदकुशी कर ली.

 

Tags:Married woman committed suicide by hangingthe relatives of the deceased accused the in-laws of murderhazaribagh newsjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.