✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिर्फ एक महीने में उजड़ गई जिंदगी, दहेज की भेंट चढ़ी नई नवेली दुल्हन, जानिए कहां का है मामला

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 4:54:22 PM

लातेहार(LATEHAR): जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओकिया गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसे लेकर दहेज उत्पीड़न का आरोप सामने आया है. मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे. उसे परेशान किया जा रहा था और फिर लास्ट मे उसकी हत्या कर दी गई.

जानकारी के अनुसार, लोहरदगा जिले के कूड़ू की रहने वाली गुड़िया देवी की शादी 26 फरवरी को बालूमाथ क्षेत्र के मुखिया गांव निवासी राहुल साहू से हुई थी. शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था कि 29 मार्च की रात उसकी मौत की खबर आ गई. बेटी की मौत से परिवार में शोक की लहर है.

मृतका के परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही गुड़िया को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. वहीं, ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है. गुड़िया की मां का कहना है कि उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था, बावजूद इसके उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा. परिजनों ने यह भी बताया कि घटना से पहले गुड़िया ने अपनी मां को फोन कर पति के किसी अन्य महिला से बातचीत करने और दहेज के लिए दबाव बनाने की बात कही थी. परिवार आज ससुराल जाकर इस मामले पर बातचीत करने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत की सूचना मिल गई.

 

Tags:dowry death in Latehardowry deathdowryLateharnewly married womandowry harassment case Lateharbride deathcrime newslatehar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.