☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

माओवादियों ने शहीद सप्ताह के पहले स्कूल में चिपकाया पोस्टर

माओवादियों ने शहीद सप्ताह के पहले स्कूल में चिपकाया पोस्टर

गिरीडीह(GIRIDIH): जिले में फिर माओवादी सक्रिय हो गए हैं. माओवादियों ने 28 जुलाई से 03 अगस्त तक शहीद  सप्ताह मनाने की घोषणा की है. इसी कड़ी में डुमरी थाना क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार की रात्रि भाकपा माओवादियों ने पोस्टर चिपका दिया है.

पोस्टर में माओवादियों ने शहीद सप्ताह हो सफल बनाने की अपील की है. सुबह होते ही स्कूल में लगे पोस्टर को डुमरी पुलिस ने हटा दिया है. इस पोस्टरबाजी से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है. नक्सलियों ने पोस्टर में शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए जनता को गोलबंद होने की बात लिखी है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने शुक्रवार की बीती रात्रि उरदांगो उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय,करमाटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहित सुदुरवर्ती क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों में पोस्टर साटा और पर्चा छोड़ा है.  

नक्सली माओवादी नेताओं की याद में हर वर्ष 28 जुलाई से तीन अगस्त तक शहीद स्मृति दिवस मानते है. इस वर्ष भी इस कार्यक्रम को लेकर घोषणा कर दिया है.शहीद  दिवस को लेकर पुलिस भी अलर्ट पर है. माओवादी शहीद सप्ताह में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरीडीह        

Published at:23 Jul 2022 05:52 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.