✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

निशिकांत के ट्वीट के बाद उठने लगे कई सवाल,निशिकांत के पास पहले से कैसे समन की जानकारी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:40:05 PM

रांची(RANCHI):  झारखंड में एक बार फिर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट से सियासी फिजा गर्म हो गई. सवाल उठने लगा की आखिर गोड्डा के सांसद को कैसे ED की जानकारी पहुंच जाती है.दरअसल निशिकांत दुबे ने अहले सुबह एक ट्वीट कर लिखा की राजा साहब को एक बार फिर ईडी ने चाय पर बुलाया है. इसके बाद ही सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने दोबारा से समन भेजा है यह खबर निकल कर सामने आई है. इसे लेकर झारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावार हो गई है.  

झामुमो ने निशिकांत दुबे पर तंज कसते हुए कहा कि निशिकांत दुबे ईडी के एजेंट बन गए है. ईडी क्या करने वाली है इसकी जानकारी उनके पास पहले से मौजूद रहती है. जिस तरह से सीएम को समन की खबरें निकल कर सामने आई है,इसमें ज्यादा उत्तेजित भाजपा के लोग दिख रहे है. इससे साफ है कि ईडी कैसे कार्रवाई कर रही है. जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी. जैसे हि डुमरी उपचुनाव की घोषणा हुई वैसे ही सीएम को समन भेजा गया. यह सब दिख रहा है कि इसकी पटकथा कहाँ और कैसे लिखी जा रही है.            

Tags:Many questions started arising after Nishikant's tweehow did Nishikant already have information about summonsjharkhand cmsummonhemant soren summonland scam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.