धनबाद(DHANBAD) | झारखंड का मानगो नगर निगम चुनाव प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है. पार्टियों के लिए भी और उम्मीदवारों के लिए भी. मानगो नगर निगम क्षेत्र से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता चुनाव लड़ रही है. चुनाव प्रचार की बागडोर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने संभाल रखी थी. शुक्रवार को वहां भी मतों की गिनती शुरू हुई है .
जानकारी के अनुसार सुधा गुप्ता पहले चक्र की गिनती के बाद आगे चल रही है. वहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह हैं. पहले चक्र की आधिकारिक घोषणा भी हो गई है-- जिसमें सुधा गुप्ता – 9543 वोट,संध्या सिंह – 7878 वोट,जेबा खान – 1523 वोट,डा. वनिता सहाय – 538 वोट मिले है. मतों की गिनती अभी जारी है.
