✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मानगो थाना बना रणक्षेत्र, आपसी विवाद में थाने के भीतर ही भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे, पुलिस के साथ भी हुई हाथापाई

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: December 15, 2025,
Updated: 4:59 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के मानगो थाना परिसर में रविवार देर शाम उस समय हंगामा मच गया, जब दो पक्षों के बीच चल रहा आपसी विवाद अचानक उग्र हो गया. देखते ही देखते गुस्साई भीड़ थाना परिसर में ही आपस में भिड़ गई और हालात बेकाबू हो गए. थाना में जमकर मारपीट हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

हंगामे के दौरान थाना परिसर में रखी कुर्सियां, टेबल और रैक क्षतिग्रस्त हो गईं. कुछ सरकारी कागजात भी इधर-उधर बिखर गए. बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा. इस घटना से थाना परिसर में काफी देर तक अव्यवस्था बनी रही और आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल फैल गया.

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, मानगो थाना क्षेत्र के पास स्थित सिम्स हॉस्पिटल और दया मेडिकल्स के संचालकों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके समर्थकों के बीच मारपीट हो गई. इसी दौरान एक पक्ष की कार का शीशा भी तोड़ दिया गया.

इसके बाद सिम्स हॉस्पिटल पक्ष अपने समर्थकों के साथ शिकायत करने मानगो थाना पहुंचा. थोड़ी ही देर में दया मेडिकल्स पक्ष भी थाना आ गया. थाने में पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और फिर बात मारपीट व तोड़फोड़ तक पहुंच गई. थाना परिसर में ही हंगामा शुरू हो गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया. इसके बाद थाना और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई और गश्त बढ़ा दी गई.

पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है. थाना परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि उपद्रव करने वालों की पहचान हो सके. डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि सरकारी संपत्ति को मामूली नुकसान हुआ है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Tags:jamshedpurjamshedpur latest newsjamshedpur big newsjamshedpur news updatejsr updatejsr latest updatejamshedpur update news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.