✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध शराब के खिलाफ मानगो पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब फैक्ट्री का किया उद्भेदन, लाखों का शराब बरामद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:46:08 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के मानगो पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली  है.जहां मानगो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मानगो रोड नंबर 17 में एक बड़े घर में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया. इसके साथ ही 100 पेटी अंग्रेजी शराब, लाखों नकली बोतल,  और विभिन्न कंपनियों के स्टीकर बरामद किया. वही मिनी शराब फैक्ट्री से शराब बनाने के कई उपकरण जप्त किया गया.

अवैध शराब के खिलाफ मानगो पुलिस को मिली बड़ी सफलता

आपको बताये कि लगभग 80 लाख के शराब को बनाकर त्यौहार में खपाने की थी तैयारी थी. जिसको पडोसी राज्य बिहार में भी सप्लाई करने की योजना थी. जिसकी सूचना पर मानगो थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई और एक बड़ा खुलासा हुआ. सिटी एसपी ने बताया कि मानगो थाना क्षेत्र में एक घर में जहरीला शराब बनाने का काम किया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस पुलिस ने टीम का गठन कर एक बड़ी कार्रवाई किया.

अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा

हालांकि शराब माफिया वहां से फरार हो चुके थे, जिनके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, सिटी एसपी ने कहा कि 5 लाख के 100 पेटी शराब बरामद किया गया है, वही लाखों लाख रुपए के सभी ब्रांड के नकली बोतल स्टीकर, ढक्कन और शराब बनाने के उपकरण को पुलिस ने जप्त किया है. फिलहाल पुलिस शराब माफियाओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:jharkhand newsillegal liquor recoveredjamshedpur newsliquor factory in jamshedpurillegal liquor

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.