✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Mango double murder case: सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंचा मामला, आदेश के बाद केस सुलझाने में रेस हुई पुलिस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:50:43 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): बीते शुक्रवार को जमशेदपुर के मानगो शहर में डबल मर्डर केस की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है. एक तरफ जहां इस मर्डर केस से पूरा जमशेदपुर दहल गया था, तो वहीं इस केस की भनक अब सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंच गई है. अब सीएम ने भी इस केस की  गहनता से जांच करने का आदेश दिया है. जिसको लेकर एसएसपी किशोर कौशल से लेकर तमाम पुलिस अधिकारी इस केस को सुलझाने में लग गए हैं.

पुलिस के केस सुलझाने में संजय सरकार कर सकता है मदद

 वहीं आपको बताये कि रविवार से 5 दिनों की रिमांड पर लेकर पुलिस आदित्यपुर माझी टोला के संजय सरकार से लगातार पूछताछ कर रही है. जिसने इस केस के कई गहरे राजों से परदा उठाया है. संजय सरकार इस डबल मर्डर के बहुत सारे गहन राज खोल रहा है, वैसे उसने खुलकर तो कुछ नहीं बताया है लेकिन जितना उससे जानकारी पुलिस को मिल पाई है, पुलिस उसी के सहारे आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

मामले को लेकर पूरे एक्शन में है पुलिस

आपको बताये कि इस  डबल मर्डर का मास्टरमांइड चांडिल के चौड़ा का रहने वाला चौड़ा राजू और कादिर बारे में पुलिस अपने तरीके से पता लगाने में लगी है. लेकिन अब तक पुलिस को दोनों के सही ठिकानों का पता नहीं लग पाया है. लेकिन जिस तरीके से पुलिस फुल एक्शन में दिख रही है. उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस मामले का खुलासा जल्दी ही कर लेगी.

शहर में कई ऐसी घटनाएं हुई है, जिसमें अपराधी दूसरे जिले के रहते हैं

वहीं आपको बता दें कि जमशेदपुर में पहले भी कई ऐसी आपराधिक घटनाएं हुई है जिसे दूसरे जिले के बदमाशों ने अंजाम दिया है, और फरार हो गये हैं. लेकिन घटना के बाद पुलिस शहर में ही अपराधियों को तलाशती रह जाती है. लेकिन मामले में कोई खुलासा नहीं कर पाई है.

पढ़ें 8 दिसंबर को क्या हुआ था

आपको बता दें कि 8 दिसंबर को चौड़ा राजू गैंग के सदस्य ने जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के आजाद नगर में गैंगस्टर टांडा पर फायरिंग कर दी थी, जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली. मौके पर टाईगर मोबाईल के दो जवान पहुंचे, और दो आरोपियों को पकड़ लिया. लेकिन मौका का फायदा  उठाते हुए एक अपराधी ने पुलिस जवान रामदेव पर गोली चला दी. जिसमें जवान गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसको इलाज के लिए टीएमएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

Tags:Mango double murder caseCase reached CM Hemant Sorenpolice raced to solve the caseMango double murder case jamshedpurMango double murder case newsMango double murder case updateMango double murder case jharkhanddouble murder in jharkhanddouble murder in jamshedpurdouble murder in mangocrime in jamsjedpurjamshedpur newsjamshedpur news todayjamshedpur police on double murder casejamsjedpur policessp kishor kaushaldc manjunath bhajantri

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.