✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Crime News: हत्या से दहला जमशेदपुर का मानगो इलाका! घात लगाये अपराधियों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारी की गोली मारकर ली जान, पढें वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:56:41 PM

जमशेदपुर(JAMAHEDPUR):जमशेदपुर मे अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. जहां मानगो थाना क्षेत्र के गौड़ बस्ती में बीते देर रात 8 से 10 क़ी संख्या में आए और पहले से घात लगाये अपराधियों ने अमरनाथ सिंह के बड़े भाई शक्तिनाथ सिंह उर्फ़ डब्लू को गोली मारकर हत्या कर दी है. जिससे शक्ति नाथ सिंह उर्फ़ डब्लू सिंह का मौके पर ही मौत हो गई.

यह पूरा मामला है

वहीं घटना क्रम में अपराधियों द्वारा मारपीट किए जाने के कारण शक्ति सिंह के ड्राइवर और अन्य एक लोग भी घायल हो गया है. जिसका इलाज कराया जा रहा हैं, जबकि अपराधियों ने घटना के अंजाम देने से पहले शक्ति नाथ सिंह को रोका और उसके साथ मारपीट क़ी उसके बाद गाड़ी को तोड़ फोड़ किया और बाद में मौका देखकर उसे तीन गोली मारकर मौके से फरार हो गया है. जिससे घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत जैसा माहौल बन गया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा व जिंदा कारतूस बरामद किया हैं.घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा हैं. मृतक शक्ति नाथ सिंह उर्फ़ डब्लू सिचाईं विभाग में एक छोटा कर्मचारी के रूप में पदास्पित था. जो बोलेरो गाड़ी से ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे था. पहले से घात लगाये अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है. घटना में कुछ लोगों का नाम भी सामने आया हैं.

मृतक का भाई भी अपराधी है

बताया जा रहा है कि मृतक शक्ति नाथ सिंह के छोटे भाई अमरनाथ सिंह भी अपराधी था. जिसे अपराधियों ने एक साल पहले बाबा धाम देवघर में गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसपर पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच पड़ताल कर रही हैं और अपराधियों की तलाश में जुट गयी हैं. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Murder in jharkhandMurder case jamahedpurMango thana areaMurder in mangoCrime news jamahedpurTrending newsViral news todayJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamahedpur newsJamahedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.