✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: मांडर टोल प्लाज़ा की कमान बदली, अब संचालन नई कंपनी के हाथों में, स्थानियों को मिलेगा लाभ

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:06:21 AM

रांची (RANCHI) : मांडर टोल प्लाज़ा के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है. अब इस टोल प्लाज़ा का प्रबंधन आशीष जेसवाल कंपनी के अधीन होगा. कंपनी ने कार्यभार संभालते ही स्थानीय निवासियों के हित में अहम पहल की है.

चान्हो और मांडर इलाके के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने स्थानीय वाहनों के लिए टोल फ्री पास जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस कदम से क्षेत्र के लोगों को टोल टैक्स से राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे उनका रोज़ाना का आवागमन अधिक सुगम हो जाएगा. कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि जो भी स्थानीय निवासी टोल फ्री पास बनवाना चाहते हैं, वे अपने आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ टोल प्लाज़ा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

आवश्यक दस्तावेज़ इस प्रकार हैं:

आधार कार्ड
वाहन के कागजात (आरसी बुक)

इस पहल को क्षेत्र के लोगों ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि इससे उन्हें आर्थिक और यातायात दोनों तरह की सुविधा मिलेगी.

Tags:news updatelatest updatejharkhand updatetoll plazatoll plaza newstoll plaza latest newsbig newstoll plaza ranchitoll plaza in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.