✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू शूटआउट केस में बड़ा अपडेट: पुलिस जवान पर फायरिंग के आरोपी क्लर्क ने किया सरेंडर

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 6, 2026, 5:19:59 PM

पलामू (PALAMU): जिले में पुलिस जवान पर हुई फायरिंग के मामले में अहम मोड़ सामने आया है. इस घटना के मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह, जो पेशे से एक सरकारी क्लर्क है, ने बुधवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूरे मामले की तह तक जाने की तैयारी कर रही है.

यह घटना 3 मई को सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया इलाके में हुई थी, जब लातेहार जिला बल में तैनात जवान पवन सिंह अपने ससुराल के बाहर खड़े थे. उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और अचानक फायरिंग कर दी. इस हमले में पवन सिंह के हाथ में गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया.

मामले के बाद से ही पलामू पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी. लगातार दबाव बढ़ने के बाद आखिरकार ऋषभ सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सदर थाना प्रभारी लालजी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को जल्द ही पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी.

प्रारंभिक जांच में इस पूरे मामले के पीछे प्रेम प्रसंग का विवाद सामने आया है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जो इस घटना के कारणों को समझने में मदद कर रही है. अधिकारियों के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, ऋषभ सिंह लातेहार जिले के मोरवाई स्थित एक सरकारी स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत है. वहीं, घायल पवन सिंह लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में तैनात हैं. इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठे थे. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस फायरिंग कांड के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी.

Tags:Palamupalamu newspalamu updatepalamu firing newslatest newsnews updatepalamu police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.