✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ में रिंग सेरेमनी के दौरान बड़ा हादसा,दीवार गिरने से दुल्हन समेत चार बच्चे गंभीर  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 29, 2026, 8:18:59 PM

रामगढ़(RAMGARH): रामगढ़ जिला के भदानी नगर ओपी क्षेत्र में रिंग सेरेमनी की खुशियां चीख पुकार में बदल गई. अचानक होटल की एक दीवार का हिस्सा ढह गया. जिसमें लड़की समेत चार बच्चे दब गए. जिन्हे आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने  किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. जहां सभी की हालत गंभीर बनी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.         

बता दे कि राजनंदिनी  होटल में रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच राजनंदिनी होटल के ऊपर चल रहे  कंस्ट्रक्शन के दौरान 10 फीट का कच्चा दीवार धरसाई हो गई. जिसके कारण रिंग सेरेमनी में आई हुई लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके अलावा चार बच्चे भी घायल हो गए. घटना घटने के बाद राजनंदिनी होटल में अपना तफरी मच गई.वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर  भदानी नगर पुलिस पहुंची. और सभी को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया.   

बता दे कि सौंदाडी की रहने वाली युवती का राजप्पा क्षेत्र से आए हुए एक लड़के के साथ रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम रखा गया था.पूरे परिवार खुशी से झूम रहा था. एक दूसरे को रिंग सेरेमनी की बधाई दे रहे थे. लेकिन राजनंदिनी होटल में प्रबंधन के लापरवाही से यह खुशी चीख और पुकार में बदल गई.  

 

Tags:JharkhandRamgarh newsRamgarh UpdateBhadani NagarRamgarh update newsJharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.