✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा में बड़ी चोरी: चोरों ने घर की दीवार तोड़कर 14 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:29:11 PM

चतरा (CHATRA): चतरा जिले के नगवां मोहल्ला में मंगलवार तड़के चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक, चोरों ने नंदलाल यादव के घर की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 14 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. इसमें 8 लाख रुपये नकद और करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने शामिल हैं.

घटना के दौरान घर के सदस्य लौट आए, जिससे चोर घबरा गए और अपनी तीन बाइक वहीं छोड़कर भाग निकले. पीड़ित परिवार ने तुरंत सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई और बाइक पुलिस को सौंप दी.

सूचना पर अवर निरीक्षक मनीष कुमार की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Tags:crime newslatest newslatest crime newsjharkhand newsjharkhand latesttheft newschatra theftchatra theft newsbig updatelatest update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.