✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के ज्वैलरी शॉप में बड़ी चोरी, 6 चोरों की CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 6:55:43 PM

धनबाद (DHANBAD) : गोविंदपुर क्षेत्र में स्थित कैनरा बैंक के नीचे संचालित अशोक ज्वैलर्स में बीती रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है जिसमें करीब छह युवक मिलकर दुकान का ताला तोड़ते हुए साफ नजर आ रहे हैं.

अशोक ज्वैलर्स में रातों-रात लाखों की चोरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार  देर रात सभी आरोपी चेहरे ढककर दुकान के पास पहुंचे. उन्होंने पहले आसपास की स्थिति का जायजा लिया और फिर कुछ ही मिनटों में ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए. अंदर घुसते ही चोरों ने तेजी से कीमती आभूषण और अन्य सामान समेटा और मौके से फरार हो गए. पूरी घटना बेहद संगठित और पेशेवर अंदाज में अंजाम दी गई.

ज्वैलर्स दुकान से कीमती आभूषण गायब

सुबह जब दुकान के संचालक वहां पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है. इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

रिपोर्ट – नीरज कुमार

Tags:Dhanbad jewellery shop robberyDhanbad theft newsjewellery shop burglary in DhanbadCCTV footage robbery DhanbadDhanbad crime news todayJharkhand jewellery shop theftAshok Jewellers theft casenight burglary in Dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.