✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 6:01:51 PM

चतरा(CHATRA): जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में  जपुआ गांव के पास से एक अफीम तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, एक मोबाइल फोन और अफीम में मिलावट के लिए इस्तेमाल होने वाला पदार्थ बरामद किया गया है.

 पुलिस अधीक्षक चतरा को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग से बस के माध्यम से हजारीबाग जाने की तैयारी में है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भउसाहेब के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जपुआ गांव के पास सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़े एक व्यक्ति को चिन्हित किया. पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की और झाड़ियों की ओर भागने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान रामचरण दांगी उर्फ रामचन्द्र दांगी के रुप में हुई है, उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक थैला बरामद किया गया. थैले की जांच करने पर उसमें तीन अलग-अलग पैकेट मिले, जिनमें काले रंग का अर्ध ठोस पदार्थ पाया गया.

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद पदार्थ अफीम है, जबकि एक अन्य पैकेट में रखा गया पदार्थ गुड़ जैसा है, जिसका उपयोग अफीम में मिलावट कर उसका वजन बढ़ाने के लिए किया जाता है.बरामद मादक पदार्थ का वजन लगभग 3.972 किलोग्राम है, जबकि मिलावट के लिए प्रयुक्त गुड़ का वजन करीब 2 किलोग्राम बताया गया है. सभी सामान, मोबाइल फोन और मादक पदार्थ को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया गया है.

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है. इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया, थाना प्रभारी गिद्धौर सहित कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

 

Tags:ChatraChatra opium smuggler arrestedChatra Jharkhand police raidGidhour police arrest drug traffickerChatra police catch opium supplierChatra POLIOCEChatra updateChatra news update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.