रांची(RANCHI): झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का सरकार ने तबादला किया है. कार्मिक प्रशासनिक एवं राज्य भाषा विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से सभी को योगदान देने का निर्देश दिया है. 2019 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया को देवघर का उपायुक्त बनाया गया. जबकि मो. जावेद हुसैन को खूंटी उपायुक्त भेजा है.