✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी राहत: कोर्ट को उड़ाने की धमकी भरा सन्देश भेजने वाला आ गया पुलिस की गिरफ्त में, जानिए कैसे पकड़ाया

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 2:27:29 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद पहुंची एक जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है.  कुछ महीनो से देश के विभिन्न कोर्ट को ईमेल के जरिए उड़ाने की धमकी देकर दहशद  फैलाने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है.  उसकी गिरफ्तारी मैसूर  से हुई है. वह पढ़ा -लिखा है.  उसकी पहचान श्रीनिवास के रूप में की गई है.  वह कर्नाटक का रहने वाला है.  अपनी मां के साथ किराए के मकान में रह रहा था. यह सफलता दिल्ली पुलिस को मिली है.  

आरोपी के पकड़े जाने से पुलिस सहित उन एजेंसियों को बड़ी राहत मिली है,जो धमकी मिलने बाद जांच में परेशान होती थीं.  सूत्रों के अनुसार श्रीनिवास ने पिछले कुछ महीनो में 1000 से अधिक फर्जी बम कॉल किया और ईमेल भेजें है. हर बार उसकी धमकियों के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़े पैमाने पर जांच पड़ताल करनी पड़ती थी.  इतना ही नहीं, जनता में डर का माहौल कायम हो जाता था.  वह झारखंड और बिहार,बंगाल  के कोर्ट को भी ईमेल के जरिए धमकी भरा संदेश दिया था.  धनबाद में तो तीन बार उसने धमकी भरा संदेश भेजा था. 

 हर बार पुलिस को जांच करनी पड़ती थी.  पहली बार जब ईमेल पर संदेश रिसीव हुआ तो धनबाद जिले का पूरा पुलिस महकमा  कोर्ट पहुंच गया.  चप्पे -चप्पे  की छानबीन की गई, लेकिन कुछ आपत्तिजनक सामान नहीं बरामद हुए.  उसके बाद भी दो बार धमकी दी गई.  इस बार भी जांच पड़ताल हुई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिले।  जानकारी में बताया गया है कि रविवार को पुलिस ने उसे मैसूर से गिरफ्तार किया।  उल्लेखनीय है कि हाल के कुछ महीनो में कई स्कूल, कॉलेज, कोर्ट, सरकारी कार्यालय को धमकी भरा मैसेज भेजा गया.  जिस वजह से दशरथ का माहौल कायम हुआ. सूत्र बता रहे कि वह काफी शातिराना अंदाज में कई आईडी से धमकी भरा सन्देश भेजता था. 

Tags:DhanbadJharkhandPoliceBomb threat to courtDhanbad policeCrimeCriminal attested

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.