✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में जनगणना 2027 की बड़ी तैयारी शुरू, घर-घर पहुंचेगी डिजिटल टीम, टैबलेट और मोबाइल ऐप से होगी गिनती

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 14, 2026, 5:46:46 PM

रांची (RANCHI): राजधानी में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में प्रवेक्षकों (Supervisors) और प्रगणकों (Enumerators) के बीच आधिकारिक किट का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए.

उपायुक्त ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं, नीति निर्माण और संसाधनों के सही वितरण की मजबूत नींव है. उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने व्यापक तैयारी की है और रांची जिला इस अभियान में पूरी गंभीरता के साथ भाग लेगा.

16 मई से शुरू होगा हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन
प्रशासन के अनुसार हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) और मकानों की सूचीकरण प्रक्रिया 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक चलेगी. इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों, परिवारों और अन्य स्थानों की जानकारी जुटाएंगे.
इस चरण में किए जाएंगे ये काम :
•    सभी मकानों का चिन्हांकन और सूचीकरण 
•    परिवारों की प्रारंभिक सूची तैयार करना 
•    टैबलेट और मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल डेटा संग्रह 
•    शहरी स्लम, ग्रामीण क्षेत्रों और प्रवासी आबादी वाले इलाकों में विशेष फोकस 

प्रगणकों को दी गई डिजिटल किट
प्रत्येक प्रगणक और प्रवेक्षक को मानक किट उपलब्ध कराई गई है. इसमें प्रशिक्षण सामग्री, पहचान पत्र, डिजिटल उपकरण, फॉर्मेट, पेन और बैग शामिल हैं. साथ ही जनगणना ऐप के उपयोग और प्रशिक्षण से जुड़ी गाइडलाइन भी दी गई है. उपायुक्त ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि डेटा संग्रह के दौरान गोपनीयता बनाए रखें और सही जानकारी दर्ज करें. उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों, बीडीओ, अंचलाधिकारियों और संबंधित कर्मियों से इस अभियान को मिशन मोड में चलाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि अगर किसी भी स्तर पर कोई समस्या आती है तो तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाए, ताकि उसका त्वरित समाधान किया जा सके. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची कुमार रजत, जिला जनगणना अधिकारी शेषनाथ बैठा, कांके प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार समेत कई प्रवेक्षक और प्रगणक मौजूद रहे. गौरतलब है कि जनगणना 2027 भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जाएगी. यह देश की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना होगी.

Tags:ranchiranchi newsranchi updatelatest newsjharkhand censusranchi censusRanchi DC

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.