✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न ज़ब्त कर रोलर से किया नष्ट,देखिए वीडियो  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 31, 2026, 1:12:05 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची की सड़कों पर मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के जरिए शहर वासियों को परेशान करने वाले साइलेंसर और हॉर्न पर रांची पुलिस का रोड रोलर चढ़ा है.  दरअसल ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उनके मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न को जब्त किया गया था जिसपर करवाई की गई.

वाहनों पर प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर अपने शौक और स्टाइल के लिए ट्रैफिक नियम का उल्लंघन और दूसरों को परेशान करने की कवायद पर पुलिस ने एक ब्रेक लगाने का काम किया है.  दरअसल हाल के दिनों में ट्रैफिक जागरूकता अभियान के तहत की गई कार्रवाई में ऐसे सैकड़ो प्रेशर हॉन्स और मोडिफाइड साइलेंसर को जप्त किया गया था.  जिस पर आज प्रशासन का रोड रोलर चढ़कर उन्हें नष्ट कर दिया गया.

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाना मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है और लीगल प्रोसीजर के तहत उन पर कार्रवाई की जा रही है.  ग्रामीण एसपी ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न से इर्रिटेटिंग साउंड जनरेट होता है जो की एक हाई डेसीबल की आवाज होती है.  जिससे आम जनों को काफी परेशानी होती है.  लोगों से अपील है कि आप मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल न करें अन्यथा आपके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी.

मामले पर जानकारी देते हुए रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि लगातार शहर के युवा प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर रहे थे जो ट्रैफिक नियम का उल्लंघन भी है और इससे लोगों को काफी ज्यादा परेशानी भी होती है.  इसी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही थी जिसमें सैकड़ो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न जप्त किए गए थे और आज डेमोंसट्रेशन के तहत उन्हें नष्ट किया गया और वैसे लोगों को मैसेज देने की कोशिश की गई कि नियम का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई तय है.

रांची पुलिस की यह कार्रवाई अपने आप में एक अनोखी है और इसके जरिए नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक सख्त मैसेज भी दी गई कि अगर आप नियमों का उल्लंघन करते हैं तो आप पर कार्रवाई होगी

Tags:Major police action in Ranchi! Modified silencers and pressure horns seized and destroyed with a roller; watch the video.RANCHI TRAFFICTRAFFIC UPDATE RANCHIRANCHI POLICERANCHI POLICE NEWSRANCHI NEWS TODAYJHAKRHAND NEWS TODAYJHARKHADN UPDATERANCHI KA NEWSRANCHI JHARKHAND

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.