✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, बैंक अफसर बनकर करते थे ठगी, 5 गिरफ्तार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 11:54:55 AM

जामताड़ा (JAMTARA): जिला एक बार फिर साइबर अपराध को लेकर चर्चा में है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो खुद को बैंक अधिकारी और बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

इस मामले की जानकारी जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने रविवार को साइबर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी. उन्होंने बताया कि साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मटटांड़ गांव और नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनियां गांव में एक साथ छापेमारी की. पुलिस ने करमाटांड़ के विष्णु मंडल और नारायणपुर के किशोर दास के ठिकानों पर दबिश देकर कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों में विष्णु मंडल, सचिन मंडल, सागर नायक, किशोर दास और विश्वजीत दास शामिल हैं.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 2 लैपटॉप और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताते थे. वे डेबिट या क्रेडिट कार्ड बंद होने का डर दिखाकर लोगों से ओटीपी, बैंक डिटेल और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे. इसके बाद PhonePe और Google Pay जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए खातों से पैसे उड़ा लिए जाते थे.

इतना ही नहीं, आरोपी बिजली विभाग का अधिकारी बनकर फर्जी बिजली बिल भुगतान लिंक भी भेजते थे और लोगों को साइबर जाल में फंसा लेते थे. पुलिस ने इस मामले में साइबर अपराध थाना में मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.

Tags:Jamtaracyber fraudJamtara cyber fraud gangJamtara cyber crime newsCyber criminals arrestedOnline fraud gang bustedBank OTP fraud caseamtara police cyber

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.