✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दक्षिण कोरिया में बड़ा विमान हादसा, 179 लोगों की मौत, जानिए कैसे हुआ

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:49:21 PM

टीएनपी डेस्क: दक्षिण कोरिया में आज रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. बैंकॉक से आ रही जेजू एयरलाइंस की एक फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई है. लैंडिंग के दौरान मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश हो गया है. प्लेन का गियर खराब होने की आशंका बताई जा रही है. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि पक्षी के टकराने से भी प्लेन का एक डैना क्षतिग्रस्त हो गया था. लैंडिंग के दौरान प्लेन नियत स्थान पर नहीं रूक पाया और एयरपोर्ट की बाहरी दीवार से जाकर टकरा गया जिस कारण से उसमें आग लग गई.

जानिए हादसे के बाद दक्षिण कोरिया सरकार ने क्या कहा

दक्षिण कोरिया के सरकार ने इसे राष्ट्रीय त्रासदी बताया है. सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि जेजू एयरलाइंस की यह फ्लाइट बैंकॉक से मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट आ रहा था. इसमें कुल 181 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे. इस हादसे का एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें प्लेन के क्रैश होने का पूरा दृश्य है. जानकारी के अनुसार सिर्फ दो लोग बचे हैं. शेष 179 सवार लोग मारे गए हैं. आग लगने की वजह से राहत और बचाव कार्य में परेशानी उत्पन्न हो गई है.

Tags:Jeju Air FlightJeju Air Flight AccidentSouth Korea Plane CrashSouth KoreaSouth Korea Newssouth koreasouth korea plane crashsouth korea flight crashsouth korea plane skidsMuan International AirportJeju AirJeju Air crashJeju Airline crashMuan International Airport crashMuan International Airport flight crashMuan International Airport south koreaMuan Airportsouth korea flight crash updateदक्षिण कोरियादक्षिण कोरिया समाचारदक्षिण कोरियादक्षिण कोरिया विमान दुर्घटनादक्षिण कोरिया उड़ान दुर्घटनादक्षिण कोरिया विमान फिसलामुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाजेजू एयरजेजू हवाई दुर्घटनाजेजू एयरलाइन दुर्घटनामुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दुर्घटनामुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा उड़ान दुर्घटनामुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दक्षिण कोरियामुआन हवाई अड्डादक्षिण कोरिया उड़ान दुर्घटना अद्यतनइंटरनेशनल न्यूज़international news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.