☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा के प्रमुख नेताओं का झारखंड दौरा, जानिए कौन-कौन से बड़े चेहरे आ रहे हैं झारखंड

भाजपा के प्रमुख नेताओं का झारखंड दौरा, जानिए कौन-कौन से बड़े चेहरे आ रहे हैं झारखंड

रांची(RANCHI): भाजपा के प्रमुख नेताओं का झारखंड दौरा होने जा रहा है. इसमें कई प्रमुख चेहरे शामिल होंगे. कई केंद्रीय मंत्री हैं. कई भाजपा शासित राज्यों के मंत्री हैं. इसके अलावा प्रमुख चेहरे भी इसी माह अलग-अलग स्थानों पर आकर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. मालूम हॉकी झारखंड समेत पूरे देश में भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान चल रहा है. 30 मई से 30 जून तक 1 महीने का कार्यक्रम अलग-अलग स्वरूप में हो रहा है. अब जानिए कौन-कौन से चेहरे झारखंड आ रहे हैं.

ये सभी आ सकते हैं झारखंड 

राजस्थान की पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री वसुंधरा राजे सिंधिया 11 जून को गोड्डा आ रही हैं. वह देवघर भी जाएंगी. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, जॉन बारला काफी कार्यक्रम तय हो रहा है. मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कमल पटेल के अलावा उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव भी झारखंड आ रहे हैं. इसके अलावा कई सांसद और राष्ट्रीय महासचिव का भी कार्यक्रम बन रहा है. नरेंद्र सिंह रैना, संगीता यादव के भी कार्यक्रम हो रहे हैं.

महासंपर्क अभियान के तहत अभी तक विकास तीर्थ जैसे कार्यक्रम हो चुके हैं. इसके अतिरिक्त लाभार्थी सम्मेलन का भी आयोजन हो चुका है. विभिन्न जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं. उसी के हिसाब से केंद्रीय मंत्री या केंद्रीय पदाधिकारियों को बुलाया जा रहा है. महासंपर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक के 9 साल के कार्यक्रमों के बारे में जनता को एक बार फिर से जानकारी देनी है. भाजपा नेताओं का मानना है कि आम लोगों से खासतौर पर लाभुकों से संपर्क कर उनसे समर्थन मांगने की जरूरत है. समर्थन इस बात के लिए कि अगली बार यानी 2024 में भी नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनें.

Published at:06 Jun 2023 11:05 PM (IST)
Tags:JharkhandRanchiBjp leader visit Jharkhand
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.