✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जेपी आंदोलनकारियों के सम्मान में बड़ा फैसला, सीएम हेमंत सरकार ने पेंशन और सुविधाओं के लिए जारी की राशि

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 29, 2026, 12:58:50 PM

रांची (RANCHI): झारखंड सरकार ने जयप्रकाश (जेपी) आंदोलन से जुड़े सेनानियों और उनके आश्रितों के सम्मान में एक अहम निर्णय लिया है. राज्य के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सम्मान पेंशन और अन्य सुविधाओं के भुगतान हेतु 38.97 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. इस संबंध में अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने सभी संबंधित जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि लाभार्थियों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके.

यह राशि राज्य के 20 जिलों में रहने वाले जेपी आंदोलनकारियों और उनके परिजनों के लिए निर्धारित की गई है. सरकार का उद्देश्य उन लोगों को सम्मान देना है, जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था. लंबे समय से इन सेनानियों को आर्थिक सहायता और सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

जिलावार आवंटन की बात करें तो बोकारो को 2.50 लाख रुपये, चतरा को 1.05 लाख, देवघर को 5.25 लाख, धनबाद को 1.95 लाख और दुमका को 1.77 लाख रुपये दिए गए हैं. वहीं गिरिडीह को 2.32 लाख, गोड्डा को 4.65 लाख, गुमला को 90 हजार और हजारीबाग को 2.85 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं. जमशेदपुर को 60 हजार और जामताड़ा को 75 हजार रुपये मिले हैं.

इसके अलावा खूंटी के लिए 2.40 लाख, कोडरमा के लिए 2.10 लाख, लातेहार और लोहरदगा को 30-30 हजार, पाकुड़ को 15 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं. रामगढ़ जिले को 3 लाख, पलामू को 2.10 लाख, रांची को 3.61 लाख और सरायकेला को 41.25 हजार रुपये दिए गए हैं. इस तरह कुल मिलाकर 38.97 लाख रुपये की राशि विभिन्न जिलों में वितरित की जाएगी. सरकार के इस फैसले को जेपी आंदोलनकारियों के प्रति सम्मान और उनके योगदान की सराहना के रूप में देखा जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि इससे लाभार्थियों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनका मनोबल भी बढ़ेगा.

Tags:ranchiranchi updateJP Movement ActivistsCm hemant sorenHonor of JP Movement Activists

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.