✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में बड़ी वारदात टली! SBI बैंक के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 1, 2026, 6:53:00 PM

रांची(RANCHI): में एक संदिग्ध युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था. यह कार्रवाई डेली मार्केट स्थित एसबीआई बैंक के पास की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी.

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक टीम का गठन किया. टीम जब कैलाश बाबू स्ट्रीट स्थित गुरुशरण पैलेस अपार्टमेंट के पास पहुंची, तो वहां मौजूद एक युवक पुलिस को देखकर स्कूटी से भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया.वही पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मो. इमरान मनवारी बताया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद की गईं. इस बरामदगी ने मामले को और गंभीर बना दिया है.पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं था. पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आरोपी की मंशा क्या थी और वह किस घटना को अंजाम देने की तैयारी में था.

 

Tags:RANCHIranchi policepolice arrest armed suspectRanchi crime newsRanchi Daily Market crime incidentArmed suspect caught near bank IndiaJharkhand police crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.