साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के रांगा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.यह करवाई जिले के एसपी अमित सिंह के निर्देश पर बरहर वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में की गई है.दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि विज य पुर मुख्य सड़क के किनारे झाड़ी के समीप कार में अवैध नशे का कारोबार चल रहा है.छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से करीब 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन,मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद किया है.
पुलिस ने मौके से कार को भी जब्त किया
वहीं पूरे मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बरहरवा डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेश पासवान,संजीत कुमार,लाल मोहन साह सहित चार लोग शामिल है.पुलिस ने मौके से कार को भी जब्त की है.इधर मामले को लेकर रांगा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कर वाई में जुट गई है.आगे पुलिस के द्वारा यह भी बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपी पश्चिम - बंगाल के मालदा से ब्राउन शुगर लाकर रांगा के आसपास के क्षेत्रों में ऊंची कीमतों पर सप्लाई करते थे.इस दौरान रांगा थाना प्रभारी अखिलेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.
रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर