✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता: रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 22, 2026, 4:39:49 PM

पलामू( PALAMU): के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस मामले में अपी कार्रवाई तेज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक स्थानीय मार्बल व्यवसायी की शिकायत के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था.

जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंगदारी वसूलने की साजिश रची थी. पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने चोरी के मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविशंकर कुमार सिंह, अमन कुमार चौरसिया और शुभम केशरी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने हुसैनाबाद रेलवे स्टेशन  के आसपास नशे की हालत में रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन चोरी किए थे. उन्हीं फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर व्यवसायी को धमकी दी गई और रंगदारी मांगी गई.

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद कर लिए हैं. साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले से मारपीट, चोरी समेत अन्य मामले दर्ज हैं. इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी प्रिंस कुमार मेहता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

 

Tags:HussainabadPalamuPalamu PoliceArrested3 people ArrestedExtortionDeath threatPolice Achieve Major BreakthroughArrestedSIT Team

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.