✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ में लाखों की चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ये सभी सामान गिरफ्तार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 9, 2026, 12:52:47 PM

पाकुड़(PAKUR): पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से हथियार, जिंदा कारतूस, नकदी और चोरी के सामान बरामद किए गए हैं. इस कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय चोरी गिरोह का बड़ा खुलासा होने की बात कही जा रही है.

1 मई की रात पाकुड़िया थाना क्षेत्र के रामघाटी गांव निवासी मनोज कुमार भगत के घर में बड़ी चोरी की घटना हुई थी. चोरों ने घर से करीब 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. टीम लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध अपराधी काले रंग की थार गाड़ी से इलाके में घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस ने खक्सा गांव के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया. जांच के दौरान संदिग्ध थार वाहन को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस को देखते ही उसमें सवार लोग भागने लगे. पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और काफी मशक्कत के बाद एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरभूम निवासी मिहिर ठाकुर उर्फ मिहिर नरसुंदर के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोलियां, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले कई औजार बरामद किए गए. इसके अलावा आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 51 हजार रुपये नकद और चांदी के तीन सिक्के भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कोई मामूली अपराधी नहीं, बल्कि एक आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से 22 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस कार्रवाई को पाकुड़ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

रिपोर्ट- विकास कुमार

Tags:PakurPakur theft case'Pakur police actionPakuria theft newsJharkhand theft case solvedPakur SIT investigationDesi katta recovered PakurPakur UPDATEPakur news updatePakur policePakur news publis interst

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.