रामगढ़(RAMGARH):रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वेलरी दुकान में 21 अप्रैल को हुई डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार दंपति के पास से सोना और चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए है.
पहले भी पुलिस इस कांड में सात अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है
बताया गया कि इससे पहले भी पुलिस इस कांड में सात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.पूर्व में पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस लगातार टीम बनाकर छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस ने रजरप्पा क्षेत्र से एक दंपति को गिरफ्तार किया.
डकैती कांड में कुल नौ लोगों की गिरफ्तार
रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस वार्ता कर बताया कि अब तक इस डकैती कांड में कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं गुरुवार को गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई.
रिपोर्ट-अनुज कुमार