✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला में ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, महिला ड्रग पेडलर गिरफ़्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:17:47 AM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला की कपाली पुलिस को नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 16 ग्राम ब्राउन शुगर, एप्पल कंपनी का एक मोबाइल फोन और एक स्कूटी को जब्त किया है. इस दौरान आदित्यपुर निवासी ब्राउन शुगर सप्लायर मोहम्मद फिरदौस (उम्र लगभग 27 वर्ष) अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा.इस संबंध में जानकारी देते हुए कपाली थानेदार धीरंजन कुमार ने बताया कि अनुसंधान के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है.

ब्राउन शुगर के साथ महिला ड्रग पेडलर गिरफ़्तार

जांच में यह बात सामने आई कि ब्राउन शुगर के धंधे में एक महिला पेडलर रेशमा परवीन (उम्र करीब 44 वर्ष), पति मोहम्मद परवेज अंसारी, भी संलिप्त है. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेशमा परवीन को कपाली के हासांडूंगरी, काला ईद भट्टा के समीप स्थित एक किराए के मकान से गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान रेशमा परवीन ने स्वीकार किया कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती, रोड नंबर एच निवासी मोहम्मद फिरदौस उसे ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था, जिसे वह आगे कपाली क्षेत्र में बेचती थी. पुलिस के अनुसार महिला मूल रूप से आदित्यपुर की रहने वाली है और पिछले करीब तीन महीनों से कपाली में किराए के मकान में रह रही थी.

पढ़े मामले पर थानेदार ने क्या बताया

थानेदार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि आदित्यपुर का एक युवक कपाली क्षेत्र में आकर ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहा है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की. आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. मौके से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अन्य सामान बरामद किए गए है.

पुलिस कर रही है फरार आरोपी की तलाश

पुलिस ने फरार आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा. पुलिस के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है.कपाली पुलिस की इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. 

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:Drug smugglingDrug smuggling in saraikelaDrug smuggling in adityapurAdityapur muslim bastiAdityapur newsTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todaySaraikelaSaraikela newsSaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.