✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध कोयला खनन के खिलाफ टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों कोयला खदान और सुरंगों को किया गया ध्वस्त

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:17:56 PM

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के शिकारीपाड़ा प्रखंड में अवैध कोयला खनन पर अंकुश लगाने के लिए जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है. खनन टास्क फोर्स की टीम बादलपाड़ा, लुटियापहाड़ी, कल्याणपुर औऱ गुमरो पहाड़ पहुंची. इन स्थलों पर दर्जनों की संख्या में अवैध कोयला के सुरंगो और खदानों को बुलडोजर और जेसीबी के द्वारा ध्वस्त किया. हालांकि कुछ खदान ही चालू रहने के संकेत मिले. इसके बाबजूद जहां वर्तमान में उत्खनन कार्य नहीं हो रहा था पर भविष्य में कोयला नहीं निकाला जाए इसलिए उसे ध्वस्त कर दिया गया.

कोयला के छोटे-छोटे ढेर जब्त 

टीम में प्रशिक्षु वन पदाधिकारी प्रबल गर्ग, एसडीपीओ नूर मुस्तफा, जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, शिकारीपाड़ा सीओ राजू कमल, थाना प्रभारी उमेश राम सहित काफी संख्या में महिला और पुलिस बल के अलावा एसएसबी के जवान भी शामिल थे. टीम 7 जेसीबी और अन्य मशीनों को लेकर वन क्षेत्र पहुंची और कोयला खदानों को ध्वस्त किया. हालांकि टीम को कहीं भी भारी मात्रा में डंप किया हुआ कोयला नहीं मिला. एक दो जगह कोयला के छोटे-छोटे ढेर नजर आए, जिसे जब्त किया गया.

एसडीपीओ नुर मुस्तफा  ने क्या कहा 

इस बाबत एसडीपीओ नुर मुस्तफा ने कहा कि अवैध कोयला उत्खनन को रोकने के लिए खदानों की डोजरिंग की गई है. उन्होंने बताया कि इसे कौन संचालित कर रहा था इसकी जांच की जा रही है ताकि दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा सके. डीएमओ कृष्ण कुमार किस्कू ने कहा कि जो भी कोयला के अवैध उत्खनन कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के उद्देश्य ड्राईव चलाया गया है. प्रशासन का उद्देश्य इसे पूरी तरह से रोकना है. उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

हम आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी खनन टास्क फोर्स की टीम कोयला खदानों के डोजरिंग के लिए पहुंची थी लेकिन वहां ग्रामीणों और अवैध कारोबारियों द्वारा विरोध किया था. बाद में इस पर एफआईआर बहु दर्ज हुआ था लेकिन आज यह टीम पूरी तैयारी के साथ गई थी और दर्जनों खदानों को डोज़रिंग किया. 

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका 

Tags:jharkhanddumkaillegal coal miningdozens of coal mines and tunnels were demolished

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.